Uncategorized

नहर में मिला नवजात शिशु का शव, क्षेत्र में सनसनी,पुलिस जांच में जुटी …

img 20260319 wa01096394898056348478259 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बारगांव में गुरुवार को एक छह महीने के नवजात शिशु का नहर में शव मिला है। शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर कदन दफन कर दिया है। पुलिस अब संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।

पामगढ़ पुलिस के अनुसार बारगांव में गुरुवार की सुबह 10 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई जब नहर में तैरता क 6 माह का नवजात शिशु देखे। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पामगढ़ पुलिस को दी। पामगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बारगांव के ग्रामीणों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि किसी निर्मोही मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को अबार्शन कराकर नहर में फेंक दिया होगा। वहीं कई लोग यह भी आशंका व्यक्त कर रहे थे कि किसी ने अवैध संबंध के चलते निकले नतीजे को दबाने के लिए इस तरह की हरकत की होगी। लेकिन यह स्पस्ट नहीं हो पा रहा है कि यह नवजात बारगांव की है या फिर आसपास के गांव की है।

नहर या मौत का जाल – जिले में नहर का जाल व्यापक मात्रा में फैला हुआ है। जैसे ही नहर में पानी की धार बहती है लोग अक्सर किसी की हत्या कर शव को ठिकाना लगाने के लिए शव को नहर में फेंक देते हैं। बारिश के दिनों में चार महीने में ऐसे मामले बड़ी तादात में सामने आते हैं। फिर रबी फसल के लिए नहर में पानी छोड़ा जाता है तब भी ऐसे मामले बड़ी तादात में सामने आते हैं। ऐसे मामले में पुलिस का टेंशन बढ़ जाता है। क्योंकि ऐसे शव का कफन दफन करना पुलिस के लिए टेंशन भरा हो जाता है।

Related Articles