



जांजगीर-चांपा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर द्वारा कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा सत्र 2025–26 की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से 12:15 बजे तक किया जाएगा।


जारी आदेश के अनुसार परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रातः 9:00 बजे होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 9:05 बजे, प्रश्न पत्र वितरण 9:10 बजे तथा उत्तर लेखन कार्य 9:15 बजे से 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।
परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है—
25 मार्च 2026 (बुधवार): कक्षा 9वीं – हिंदी, कक्षा 11वीं – अंग्रेजी
27 मार्च 2026 (शुक्रवार): कक्षा 9वीं – अंग्रेजी, कक्षा 11वीं – हिंदी
1 अप्रैल 2026 (बुधवार): कक्षा 9वीं – गणित, कक्षा 11वीं – रसायन / पुस्तकालय एवं लेखाकर्म / राजनीति विज्ञान / कृषि विज्ञान के तत्व / गणित
4 अप्रैल 2026 (शनिवार): कक्षा 9वीं – विज्ञान, कक्षा 11वीं – भौतिक / व्यवसाय अध्ययन / भूगोल / फसल उत्पादन एवं उद्यानशास्त्र
7 अप्रैल 2026 (मंगलवार): कक्षा 9वीं – सामाजिक विज्ञान, कक्षा 11वीं – गणित / अर्थशास्त्र / पशुपालन / दुग्ध प्रौद्योगिकी एवं अन्य
9 अप्रैल 2026 (गुरुवार): कक्षा 9वीं – संस्कृत / नवीन व्यावसायिक पाठ्यक्रम, कक्षा 11वीं – समाजशास्त्र / जीवविज्ञान / इतिहास / औद्योगिक संगठन के मूल तत्व
10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार): कक्षा 11वीं – नवीन व्यावसायिक पाठ्यक्रम


जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम शालाएं अपने स्तर से प्रश्न पत्र तैयार कर निर्धारित तिथि अनुसार परीक्षा संपन्न कराएंगी। वहीं व्यावसायिक शिक्षा, समाजशास्त्र एवं कृषि समूह के प्रश्न पत्र संबंधित शालाओं द्वारा तैयार किए जाएंगे।
निर्देशानुसार मूल्यांकन कार्य समय पर पूर्ण कर 30 अप्रैल 2026 तक परीक्षा परिणाम घोषित करना सुनिश्चित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है।








