Uncategorized

उप सरपंच हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने वाले अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक हुए सम्मानित …

img 20250911 wa01352860074599410759134 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही उप सरपंच हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और सहयोगी नागरिकों को गुरुवार को सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, SDOP चांपा यदुमणि सिदार एवं जिला सेनानी योगिता साहू भी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की संरक्षक नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और विश्वास की धुरी है। कठिन मामलों में पुलिस और नागरिकों का सामूहिक सहयोग ही न्याय दिलाने और अपराधियों को पकड़ने में सफलता दिलाता है।समारोह में यह भी उल्लेख किया गया कि मृतक उप सरपंच का शव ढूंढ निकालने से लेकर आरोपी की गिरफ्तारी तक की जटिल प्रक्रिया को जिस परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा से पूरा किया गया, वह पुलिस और नागरिकों की साझी जीत है।

नागरिकों के योगदान को भी सराहा गया – कार्यवाही में सहयोग देने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि –ऐसे सहयोगी नागरिक वास्तविक रूप से समाज के प्रहरी हैं। उनके साहस और सहभागिता ने पुलिस की कार्रवाई को और अधिक सशक्त बनाया है।भविष्य में अपराध रोकथाम हेतु नागरिकों और पुलिस के बीच संवाद और विश्वास को ही सबसे बड़ी ताकत बताया गया।

सम्मानित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी

  1. निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी (थाना प्रभारी शिवरीनारायण)
  2. निरीक्षक सुभाष चौबे (थाना प्रभारी सारागांव)
  3. निरीक्षक जय कुमार साहू (थाना प्रभारी बिर्रा)
  4. उप निरीक्षक के.पी. सिंह (थाना प्रभारी बम्हनीडीह)
  5. सउनि मुकेश पाण्डेय (थाना बिर्रा)
  6. प्र.आर. अजय चतुर्वेदी (SDOP कार्यालय चांपा)
  7. प्र.आर. अनिल अजगल्ले (थाना बिर्रा)
  8. आरक्षक रघुवीर यादव (थाना बिर्रा)
  9. आरक्षक सनोहर जगत (थाना बिर्रा)
  10. आरक्षक भुनेश्वर साहू (थाना बिर्रा)
  11. आरक्षक (चा) दशरथ केंवट (SDOP कार्यालय चांपा)
  12. सैनिक/नायक नरेश सिंह सिदार
  13. सैनिक कृष्ण कुमार साहू
  14. सैनिक मुकेश कुमार रात्रे
  15. सैनिक हरि प्रसाद पटेल
  16. सैनिक दिलदार सिंह कंवर
  17. सैनिक फिरत राम कंवर

इस सम्मान समारोह ने एक बार फिर साबित किया कि जब पुलिस और समाज साथ आते हैं, तो कोई भी गुत्थी अनसुलझी नहीं रह सकती।

Related Articles