Uncategorized

अंतरजिला जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआड़ी गिरफ्तार …

img 20260403 wa00176809753502022795588 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में जुआ-सट्टा पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बिर्रा थाना पुलिस ने अंतरजिला जुआड़ियों के खिलाफ बड़ी छापेमार कार्रवाई करते हुए 12 जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 15 हजार 970 रुपये नगद एवं ताश की गड्डियां जब्त की गई हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 1 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनादह के आम बगीचे में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर बिर्रा पुलिस स्टाफ ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर छापा मारा, जहां दो अलग-अलग जुआ फड़ संचालित होते पाए गए
पुलिस ने मौके से 12 जुआड़ियों को पकड़कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दो पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए। पकड़े गए आरोपियों में जांजगीर-चांपा के साथ-साथ बिलाईगढ़-सारंगढ़ और सक्ती जिले के निवासी भी शामिल हैं, जिससे अंतरजिला जुआ नेटवर्क की पुष्टि हुई है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

गिरफ्तार आरोपियों में – 1 प्रदीप कुमार पिता अवधराम खूंटे उम्र 25 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा

(2) कृष्णा मनहर पिता जमुना मनहर उम्र 27 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा

(3) शिवा निराला पिता बैसाखू उम्र 28 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा

(4) दुर्गेश साहू पिता दिनदयाल साहू उम्र 24 वर्ष साकिन नगरदा थाना बिलाईगढ़

(5)लोकनाथ खूंटे पिता प्रेमलाल खूंटे उम्र 25 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा

(6) खोलबहरा रात्रे पिता गेंदराम रात्रे उम्र 27 वर्ष साकिन सोनादह थाना बिर्रा

(7) डहारू कश्यप पिता जीतराम कश्यप उम्र 40 वर्ष साकिन जमड़ी थाना हसौद जिला सक्ती

(8) मंजित सारथी पिता स्व. लक्ष्मी सारथी उम्र 39 वर्ष साकिन जमड़ी थाना हसौद जिला सक्ती

(9) धर्मेश कुमार धीवर पिता गंगाप्रसाद धीवर उम्र 35 वर्ष साकिन केरा थाना नवागढ़

(10) सम्मेलाल कश्यप पिता महेतरू कश्यप उम्र 33 वर्ष साकिन सिंघुल थाना शिवरीनारायण

(11) राकेश साहू पिता माखन लाल साहू उम्र 33 वर्ष साकिन किरीत थाना नवागढ़

(12) खिरोज कुमार रात्रे पिता उदित नारायण रात्रे उम्र 44 वर्ष साकिन हसौद थाना हसौद सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर आगे की विवेचना की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू, उप निरीक्षक नरेन्द्र शुक्ला, उप निरीक्षक तीज राम जांगड़े, प्रधान आरक्षक गौतम गोविन्द पाण्डेय, दोमनिक तिग्गा सहित आरक्षक रघुवीर यादव, रामसाय साहू, दिलीप कश्यप, पतिराम यादव, राजकुमार जोशी एवं जनक राम कश्यप का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे