चांपा नगर को मिली बड़ी सौगात, गांधी भवन के पास नए सब स्टेशन के लिए 1.95 करोड़ की स्वीकृति ….




चांपा। मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना (एसटीएन) के अंतर्गत चांपा नगर को बड़ी सौगात मिली है। गांधी भवन के पास नए विद्युत सब स्टेशन निर्माण हेतु 1 करोड़ 95 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि यह मांग चांपा नगर के लिए लंबे समय से बहुप्रतीक्षित थी। सब स्टेशन की स्वीकृति मिलने से नगरवासियों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने बताया कि इस नई विद्युत संरचना के निर्माण से चांपा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
नगरवासियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे चांपा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। नए सब स्टेशन के निर्माण से भविष्य की बढ़ती बिजली जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा, जिससे उद्योग, व्यापार और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।








