Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बंद एटीएम से यात्रियों की बढ़ी परेशानी …

img 20260406 wa00004789785914074502542 Console Corptech

चांपा। जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशन इन दिनों यात्रियों की भारी असुविधा का कारण बना हुआ है। स्टेशन परिसर में स्थापित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का एटीएम पिछले करीब ढाई वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे रोजाना हजारों यात्रियों को नकदी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

रेलवे स्टेशन ऐसा स्थान होता है, जहां यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, लेकिन चांपा जंक्शन पर एटीएम जैसी आवश्यक सुविधा का लंबे समय से बंद रहना रेलवे प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। डिजिटल लेन-देन के इस दौर में भी यात्रियों को टिकट, स्थानीय परिवहन, भोजन एवं आपातकालीन खर्च के लिए नकदी की जरूरत पड़ती है, लेकिन स्टेशन पर एटीएम बंद होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हाल ही में चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के अंतर्गत कायाकल्प (रिनोवेशन) किया गया। स्टेशन का स्वरूप तो बदला, लेकिन यात्रियों की बुनियादी जरूरतों की अनदेखी साफ नजर आई। एटीएम मशीन पहले से बंद थी और नवीनीकरण के बाद भी इसे चालू नहीं किया गया, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यात्रियों की सुविधाओं पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और रेलवे अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया निर्माण कार्य किया गया और अमृत भारत योजना का लाभ केवल दिखावटी “थूक पॉलिश” तक सीमित रह गया।
एटीएम बंद होने के कारण यात्रियों को करीब एक किलोमीटर दूर शहर के अन्य एटीएम तक जाना पड़ता है। बाहर से आने वाले यात्रियों, बुजुर्गों, महिलाओं और रात्रि यात्रा करने वालों के लिए यह स्थिति न केवल असुविधाजनक बल्कि असुरक्षित भी है। जब इस विषय में स्टेशन मास्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जिसे यात्रियों ने अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बताया
स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़े एटीएम को तत्काल चालू कराया जाए और स्टेशन पर उपलब्ध अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा कर उन्हें दुरुस्त किया जाए। लोगों का कहना है कि चांपा जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन पर वर्षों तक एटीएम बंद रहना न केवल प्रशासनिक लापरवाही है, बल्कि यह यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के साथ सीधा खिलवाड़ भी है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

अब समय आ गया है कि रेलवे प्रशासन इस गंभीर समस्या पर संज्ञान ले और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए ठोस और त्वरित कदम उठाए, ताकि चांपा जंक्शन पर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे