Uncategorized

सीएचसी सेंटर में डेटोनेटर विस्फोट मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार …

img 20260406 wa00948144106808168402099 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम बनाहिल स्थित वेदान्त सर्विस सीएचसी (CSC) सेंटर में डेटोनेटर फटने से हुई गंभीर घटना के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित व सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई जांजगीर-चांपा पुलिस के निर्देशन में थाना मुलमुला एवं साइबर टीम की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी भूपेन्द्र कुमार साहू, निवासी धरदेई थाना शिवरीनारायण, हाल मुकाम ग्राम बनाहिल थाना मुलमुला, ग्राम बनाहिल में स्टेट बैंक के पास किराए के मकान में रहकर वेदान्त सर्विस नाम से सीएससी सेंटर का संचालन करता है। बीती रात लगभग 11:45 बजे दुकान के शटर खुलने-बंद होने की आवाज सुनकर जब वह बाहर आया तो देखा कि दुकान के अंदर धुआं भरा हुआ है और रस्सी जैसी कोई वस्तु जल रही है। जांच करने पर वह ब्लास्ट करने वाला डेटोनेटर निकला, जिसमें चार डेटोनेटर जुड़े हुए थे। उसे बाहर फेंकते ही जोरदार विस्फोट हो गया।

shrinathji Console Corptech

विस्फोट के कारण दुकान में रखे कम्प्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, कुर्सी, टेबल, रैक सहित अन्य सामग्री बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में प्रार्थी के बाएं पैर में चोट भी आई है। सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ एवं फोरेंसिक विभाग के वैज्ञानिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों —
1. रूपेश कुमार वर्मा (41 वर्ष),
2. रमन कुमार कैवर्त्य (32 वर्ष) निवासी पकरिया (लटिया), थाना अकलतरा,
3. अनुज केंवट (45 वर्ष) निवासी बनाहिल थाना मुलमुला —
को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles