Uncategorized

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं …

img 20251229 wa00487098638828314756891 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएँ एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech

जनदर्शन में आज तहसील पामगढ़ के ग्राम मेऊ निवासी श्रीमती धनेश्वरी यादव द्वारा आर्थिक सहायता राशि दिलाने, तहसील मुख्यालय जांजगीर निवासी संजय गोपाल द्वारा राजस्व प्रकरण की नकल दिलाने, ग्राम खैरा निवासी श्रीमती भूरीबाई द्वारा अपने भूमि की फौती व नामांतरण करवाने, तहसील बलौदा के ग्राम जर्वे (ब) के निवासी श्रीमती दिलबाई द्वारा सीमांकन करवाने, तहसील बम्हनीडीह के ग्राम बोरसी निवासी लोचन खुटे ने श्रम पंजीयन में जन्मतिथि की त्रुटि सुधार करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Image 2026 01 22 at 09.43.501 Console Corptech

Related Articles