Uncategorized

चांपा एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन, अवैध अधिवेशन रोकने की मांग …

img 20260408 wa0059281293035102366448080625 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत बिर्रा में आयोजित किए जा रहे एक धार्मिक अधिवेशन (चंगाई सभा) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारियों ने अनुविभागीय दंडाधिकारी चांपा को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम को अवैध बताते हुए उस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत बिर्रा में रामेश्वर दास पंत द्वारा चार दिवसीय वार्षिक अधिवेशन (चंगाई सभा) का आयोजन किया जा रहा है, जिसे नियमों के विपरीत एवं अवैध रूप से संचालित बताया गया है। आवेदकों का आरोप है कि इस आयोजन के दौरान उपचार के नाम पर लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जाता है।
पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से यह भी बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों को लेकर पूर्व में भी आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है, इसके बावजूद कार्यक्रम का पुनः आयोजन किया जा रहा है। ज्ञापन में वर्ष 2023 में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में बिर्रा थाना में शिकायत दर्ज होने का भी उल्लेख किया गया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech
img 20260408 wa00604920183217653986891 Console Corptech

संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त अधिवेशन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे और ग्रामीण किसी भी प्रकार के प्रलोभन या दबाव का शिकार न हों।
यह ज्ञापन 8 अप्रैल 2026 को एसडीएम चांपा को सौंपा गया, जिस पर संबंधित संगठनों के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भी शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे