Uncategorized

बैठक नहीं बुलाने पर अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप, पार्षदों का फूटा गुस्सा …

img 20260511 wa00022688912200515869051 Console Corptech
फ़ाइल फोटो …

जांजगीर-चांपा। नगर पालिका परिषद अकलतरा में लंबे समय से परिषद की बैठक नहीं बुलाए जाने को लेकर पार्षदों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। इसी क्रम में आज सभी पार्षद एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत सौंपते हुए स्थिति से अवगत कराया।
पार्षदों का आरोप है कि नगर पालिका सीएमओ संजय सिंह द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति रोहित सारथी को दो से तीन बार परिषद की बैठक बुलाने के लिए पत्र दिया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई बैठक आयोजित नहीं की गई है।

img 20260511 wa00012687196649855615350 Console Corptech

पार्षदों ने बताया कि नगर पालिका परिषद की अंतिम बैठक 24 सितंबर 2025 को हुई थी, इसके बाद से अब तक परिषद की कोई बैठक नहीं हुई है। इससे नगर के विकास कार्य, जनहित से जुड़े मुद्दे और योजनाओं के प्रस्ताव लंबित पड़े हुए हैं। पार्षदों का कहना है कि परिषद की बैठक बुलाना अध्यक्ष का संवैधानिक दायित्व है, लेकिन बैठक से लगातार बचना समझ से परे है। इसी को लेकर पार्षदों ने एसडीएम से हस्तक्षेप की मांग की है।
पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र परिषद की बैठक नहीं बुलाई गई, तो वे नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी जैसे कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। साथ ही सभी पार्षदों ने स्पष्ट किया कि अब वे इस मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से भी करेंगे।

Related Articles