Uncategorized

रात 10 बजे के बाद लाखों का जुआ, पुलिस जानकर भी अनजान? सिवनी–बालपुर में बेखौफ महफिल …

img 20260415 wa0085281297594458519203001858 Console Corptech
फ़ाइल फोटो

जांजगीर-चांपा। जिले के अंतर्गत चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी–बालपुर गांव और कोरबा रोड क्षेत्र से देर रात अवैध जुए की गतिविधियों को लेकर गंभीर जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार यहां रोजाना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच लाखों रुपये के जुए की महफिल सजने की बात कही जा रही है, जिसमें दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

सूत्र बताते हैं कि इस जुए में चांपा के कुछ रसूखदार लोगों की मौजूदगी भी बताई जा रही है, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है। सूत्र के अनुसार इस अवैध गतिविधि से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है और युवा वर्ग भी इसकी चपेट में आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जुए की इस फड़ की जानकारी चांपा थाना को दी गई थी, इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इसे लेकर नगर में चर्चाएं तेज हैं और लोग सवाल उठा रहे हैं कि सूचना के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से जल्द सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि अवैध जुए पर रोक लगाई जा सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे। लोगों को उम्मीद है कि प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल इस मामले का संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देंगी।फिलहाल, खबर सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

अभी जानकारी मिली है,अगर जुआ का फड़ चल रहा होगा तो उस पर कार्रवाई कराती हूँ – निवेदिता पाल,एसपी जांजगीर-चांपा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे