Uncategorized

हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, घटोली चौक के पास दर्दनाक हादसा …

img 20260514 wa00346605179009799129282 Console Corptech

चांपा।घटोली चौक के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटों के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। मृतक आकाश पटेल जो दारंग गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला
घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए हाइवा चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

img 20260514 wa00354386518018554001336 Console Corptech

हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार भारी वाहनों पर नियंत्रण और घटोली चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles