Uncategorized

नौकरी के नाम पर 12 लाख की ठगी, ठगी के पैसों से खरीदी थी बोलेरो, साइबर टीम ने किया गिरफ्तार  ….

img 20260516 wa01401461064323342268370 Console Corptech

जांजगीर-चांपा/ सक्ती। पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद से आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब सकर्रा निवासी डालेश्वर प्रसाद चंद्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में अनावेदक द्वारिका प्रसाद गबेल, देवेंद्र गबेल और संतोष गबेल के खिलाफ नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। जांच में सामने आया कि वर्ष 2011 में सुरेश दुबे ने कोरबा की एसईसीएल गेवरा परियोजना में नौकरी दिलाने के बहाने प्रार्थी और अन्य पीडि़तों से कुल 12 लाख रुपए ठगे थे। ठगी की रकम में से 5 लाख 75 हजार रुपए का उपयोग कर आरोपी ने एक बोलेरो वाहन भी खरीदा था। पुलिस धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद सुरेश दुबे फरार था। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। साइबर टीम की मदद से लगातार पतासाजी की जा रही थी। सूचना मिलने पर टीम ने कोरबा जिले के पाली थाना के नुनेरा गांव में घेराबंदी कर सुरेश दुबे को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी को 16 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles