Uncategorized

हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, हाइवा चालक फरार,कनाई चौक (पिसौद) के पास की घटना …

img 20260517 1538278213030634808356992 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। आज दोपहर 2 बजे नेशनल हाईवे-49 स्थित कनाई चौक में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। मृतक की पहचान ग्राम कनाई निवासी जयराम कश्यप के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जयराम कश्यप पिसौद की ओर जा रहा था, तभी कनाई चौक के पास हाइवा वाहन क्रमांक CG 12 BR 6591 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद हैवचलक मौके से फरार हो गया है। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

img 20260517 wa0052810310596135556632 Console Corptech

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-49 पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। कनाई चौक पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र बना हुआ है, जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से कनाई चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाने, ट्रैफिक संकेतक स्थापित करने और नियमित पुलिस निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles