Uncategorized

पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 19.21 लाख रुपये का किया गबन …

img 20260525 wa00897460122881128783323 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अकलतरा पोस्ट ऑफिस में पदस्थ सहायक डाकपाल को धोखाधड़ी और गबन के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शेयर मार्केट और जुए की लत के चलते कुल 19 लाख 21 हजार रुपये का गबन किया था।

पुलिस के अनुसार, संयुक्त जांच टीम की जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी तरीके से चार खाताधारकों की राशि निकालकर गबन किया। पीड़ितों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच की गई, जिसमें गबन की पुष्टि हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पर पहले से लगभग 20 लाख रुपये का कर्ज था। कर्ज के दबाव और शेयर मार्केट व जुए की लत के कारण उसने अपराध को अंजाम दिया। आरोपी द्वारा वर्ष 2021 से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग की जा रही थी, जिसमें उसे भारी नुकसान हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी संदीप कुमार मिरी (32 वर्ष), निवासी बलौदा ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, शेयर मार्केट से जुड़े एप्स (ग्रो व एंजल) के डिमेट अकाउंट स्टेटमेंट, बैंक से प्राप्त लोन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच में करीब 40 लाख रुपये शेयर मार्केट में गंवाने और विभिन्न बैंकों व पोस्ट ऑफिस से लिए गए ऋण की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर और आरक्षक राजा रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles