Uncategorized

घर में काम करने वाली नौकरानी ने ही चेक चुराकर की ठगी की कोशिश, बैंक की सतर्कता से खुलासा …

img 20260825 wa00769076259814120788636 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। घर में नौकरानी का काम करने वाली महिला ने उसी घर की अलमारी से बैंक चेक चोरी कर खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर के जरिए 85 हजार रुपए निकालने का प्रयास किया। बैंक कर्मचारियों की सतर्कता के कारण महिला का प्रयास विफल हो गया। शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी गिरजा, निवासी पेण्ड्री जांजगीर पिछले करीब एक वर्ष से जांजगीर में एक घर में नौकरानी का काम करती थी। इसी दौरान उसने घर की अलमारी से पीड़िता का भारतीय स्टेट बैंक का चेक चोरी कर लिया। इसके बाद चेक में खाताधारक के फर्जी हस्ताक्षर करते हुए उसमें 85,000 रुपए की राशि भरकर बैंक में भुगतान के लिए प्रस्तुत किया।

बैंक कर्मचारियों को हुआ संदेह, खाते से रकम निकलने से बचीचेक बैंक में प्रस्तुत किए जाने के बाद बैंक कर्मचारियों को उसमें संदेह हुआ। बैंक ने खाताधारक से चेक के संबंध में जानकारी ली। खाताधारक ने स्पष्ट किया कि उसने उक्त चेक जारी नहीं किया है। इसके बाद बैंक की सतर्कता से आरोपी द्वारा रकम आहरित करने का प्रयास विफल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान नौकरानी की भूमिका सामने आने पर उसके विरुद्ध 24 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस चेक, बैंक दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने की महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रखने की अपीलपुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज, चेकबुक एवं बैंक संबंधी कागजात सुरक्षित स्थान पर रखें। किसी भी प्रकार के संदिग्ध बैंक लेन-देन या अनधिकृत चेक की जानकारी सामने आने पर तत्काल संबंधित बैंक और पुलिस को सूचना दें।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडेय एवं प्रधान आरक्षक जमुना तिवारी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles