Uncategorized

आईपीएल सट्टा पर चांपा पुलिस का शिकंजा, युवक रंगे हाथ गिरफ्तार …

img 20260528 wa00728916472322436823071 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए एक युवक को चांपा पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ते हुए सख्त कार्रवाई की है। थाना चांपा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 2000 रुपये नगद बरामद किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित दबिशथाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलदार पारा क्षेत्र में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रहे आईपीएल मैच में एक युवक हार-जीत पर रुपये लगाकर सट्टा चला रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी अशोक वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस टीम ने रोड किनारे बैठे युवक से पूछताछ की, जिसने अपना नाम मितेश देवांगन (24 वर्ष) निवासी बेलदार पारा, थाना चांपा बताया। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल फोन में सट्टा लगाने से संबंधित एप्लीकेशन पाई गई। जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी आईपीएल मैच में रुपये का दांव लगा रहा था। आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, गौरीशंकर राय, श्याम राठौर एवं थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles