Uncategorized

आंधी-तूफान बना काल: पेड़ की डगाल गिरने से तीन किशोरों की दर्दनाक मौत …

img 20260530 wa0196 1200x7136518593869818392150 1 Console Corptech

जांजगीर-चांपा/कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। पाली क्षेत्र के पहाड़ गांव के वाइसेमार मोहल्ले में तेज आंधी, तूफान और बारिश के दौरान पेड़ की डगाल गिरने से तीन आदिवासी किशोरों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे बारिश और आंधी से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे रुके हुए थे। वही इसी दौरान तेज हवा के कारण पेड़ की भारी डगाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घायलों को तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में एक किशोर ने दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य किशोरों की अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान कमलेश पिता समर साय उम्र 18 वर्ष निवासी बाई सेमर, चोरहा डांड़ ग्राम पंचायत पहाड़ गांव दिनेश तिर्की पिता ओमप्रकाश तिर्की उम्र 17 वर्ष आदिवासी चौराहा दान ग्राम पंचायत पहाड़ गांव और शिवराम टेकाम पिता समर सिंह गोंड़ 14 वर्ष निवासी वाई सेमर, चौरहाडांड ग्राम पंचायत पहाड़ गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें एक किशोर ने घटनास्थल से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया वहीं दूसरे ने पाली स्वास्थ्य केंद्र और तीसरे किशोर को बिलासपुर रेफर किया तो रास्ते में ही मृत्यु हो गई। वही इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ 

Related Articles