Uncategorized

चांपा में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार …

img 20260902 wa00671084449635446869768 Console Corptech

चांपा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना चांपा एवं साइबर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के पास नशीली सिरप और टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 150 नग कोडीन युक्त नशीली सिरप और 13,800 नग नशीली टेबलेट, कुल कीमत करीब 64,950 रुपये बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 1 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चांपा रेलवे स्टेशन के पास आम रोड पर नशीली सिरप एवं टेबलेट बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना चांपा पुलिस ने साइबर थाना की टीम के साथ घेराबंदी की और श्याम होटल के पास दबिश दी। पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके बैग से 150 नग कोडीन युक्त नशीली सिरप एवं 13,800 नग नशीली टेबलेट बरामद हुई। बरामद नशीली दवाओं की कुल कीमत 64,950 रुपये बताई गई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युवराज दास महंत, निवासी यादव मोहल्ला चांपा एवं अमित गोपाल उर्फ रेशू, निवासी कोरवापारा चांपा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना चांपा में, धारा 21(C) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं नाबालिग के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, सुनील सिंह, आरक्षक माखन साहू, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शहबाज खान, गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, नितीश विश्वकर्मा, श्याम राठौर एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles