संविधान दिवस पर चांपा में होगा विशेष समारोह, लोकगायक डॉ. कौशल मिरी देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति …

चांपा। संविधान दिवस के अवसर पर कल 26 नवंबर को चांपा में विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और भारतीय संविधान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित होगा। समारोह का आयोजन अंबेडकर भवन, भालेराय मैदान के पास चांपा में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा।
संत सोनन्त ने बताया कि कार्यक्रम में मोर मया लोक कला मंच की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी। इसमें लोकगायक डॉ. कौशल मिरी अपनी प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। आयोजन को लेकर जारी आमंत्रण में नागरिकों से सपरिवार शामिल होने की अपील की गई है।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व एकता मंच, चांपा परिक्षेत्र द्वारा आयोजित इस समारोह का उद्देश्य भारतीय संविधान के प्रति सम्मान, समानता, अधिकारों और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है।
आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संविधान दिवस समारोह में सहभागिता निभाने की अपील की है। जय भीम और जय भारत के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम संविधान के मूल्यों को याद करने का अवसर बनेगा।



