

चांपा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा के नेतृत्व में चांपा पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों पर सख्ती शुरू कर दी है।
इसी क्रम में 7 सितंबर 2026 को थाना प्रभारी चांपा द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाने में तलब किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट एवं सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे आपराधिक गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें और भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त न हों।
अपराध में संलिप्तता मिली तो नहीं बख्शे जाएंगे – पुलिस ने बदमाशों को चेतावनी दी कि यदि किसी भी गुंडा बदमाश या निगरानी बदमाश की अपराधिक कृत्यों में संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
अपराधियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर – चांपा पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य थाना क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है। पुलिस द्वारा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के साथ ही उन्हें कानून का पालन करने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शांति व्यवस्था भंग करने या आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



