Uncategorized

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, हल्क फिटनेस क्लब का शानदार दबदबा …

img 20260531 wa00194248283507768689393 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले के खेल इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब गांधी भवन मैदान, चांपा में “मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। डीबी वेंचर्स (धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप) द्वारा प्रस्तुत इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 150 बॉडी बिल्डरों ने दमखम, अनुशासन और कड़ी मेहनत का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech


प्रतियोगिता में हल्क फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। पदक विजेता खिलाड़ियों में मार्कस बॉरो, आकाश कश्यप, अभिजीत सिंह राजपूत, विशाल पटेल, गजानंद ‘गज्जू’ मैन्यूर, बीरूलाल केवट, अमित, भवेश साहू, चंद्रहास विश्वकर्मा, राकेश कुमार कुम्हार, रविन्द्र पटेल, आशीष कुमार यादव, पोखराज सिंह, गौरव बरेठ, विकास कश्यप, यश कसेर, शुभ राठौर, परवेज़, अमिता केवट, दीपक कुमार, अजय यादव और मुरली देवांगन प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम की गरिमा जिले के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति से और बढ़ी। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी प्रदान कर उनके समर्पण, अनुशासन और खेल भावना की मुक्तकंठ से सराहना की। चैंपियनशिप में सीनियर बॉडी बिल्डिंग, मास्टर ग्रुप (40 वर्ष से अधिक आयु), राष्ट्रीय स्तर का दिव्यांग बॉडी बिल्डर वर्ग तथा मेंस फिजिक (मॉडलिंग) जैसी विभिन्न श्रेणियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरीं।

shrinathji Console Corptech

इस आयोजन को सफल बनाने में डी.बी. वेंचर्स के संचालक धीरेंद्र बाजपेयी का विशेष योगदान रहा। साथ ही गोविंद रेसिडेंसी एवं पंजाब हवेली के संचालक गोल्डी ढिल्लोन सहित जिले के समाजसेवियों, खेलप्रेमियों और सहयोगियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाईआयोजन समिति के सदस्य मोहम्मद सलीम बख्शी, गुलाम मुस्तफा नूरी, किशन वर्मा, सुनील यादव, शिव देवांगन, विकास कुमार तथा जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की पूरी टीम ने सभी सहयोगकर्ताओं, प्रतिभागियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने बताया कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को फिटनेस व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।

“मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026” न केवल एक प्रतियोगिता रही, बल्कि युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने वाला प्रेरणादायी मंच भी साबित हुई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे