
चांपा। नगर के कोरबा पारा टॉकीज के पास अर्टिगा कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल युवक को तत्काल नायक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए NKH अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बाइक चालक युवक की पहचान और अन्य जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी कमलेश शेंडे भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घायल युवक की पहचान की जानकारी जुटा रही है।



