छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सामाजिक एकता के साथ राजनैतिक चेतना जरूरी: गिरधारी यादव, जिला केन्द्रीय देशहा यादव समाज का हुआ चुनाव, दशरथ यादव बने जिलाध्यक्ष

जाजगीर चांपा। यादव समाज सभी जातियों का सम्मान करने वाला सेवक समाज है। सहयोगी जातियो मे यादवों का नाम अग्रणी है हमे यादव समाज के विकास एकता के साथ- साथ राजनैतिक चेतना भी लानी होगी। लोकतंत्र मे समस्याओ का ताला राजनीति के चाबी से खुलती है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

ये बातें अपने मुख्यआतिथ्य के आसंदी से केन्द्रित देशहा यादव समाज के से निवर्तमान जिलाध्यक्ष गिरधारी यादव ने अपने सम्मान समारोह एवं यादव समाज के चुनाव अवसर पर लछनपुर केराझरिया स्थित भवन प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम मे व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यछता कुशल यादव व विशिष्ट अतिथि केदीराम यादव,बलवंत यादव, बद्री यादव, रामभरोस यादव, छोटे लाल यादव, पूनम यादव उपस्थित थे। जिला देशहा यादव समाज के महासम्मेलन सम्मान समारोह सहित चुनाव आयोजन का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण जी के तेल चित्र पर पूजन अर्चना के साथ हुआ।तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित सभी अतिधियो का सम्मान पुष्प माल्यार्पण से किया गया। इस अवसर पर जिला केन्द्रीय देशहा यादव समाज के अध्यक्ष गिरधारी यादव सचिव रामनारायण यादव उपाध्यक्ष नवधा यादव कोषाध्यक्ष भोला यादव सहित निरवृतमान सभी पदाधिकारियो को सम्मानित कर बिदाई दी गई। केन्द्रीय देशहा यादव समाज कल्याण समिति रजि: के लिए चुनाव मे जिलाध्यक्ष पद पर दशरथ यादव उपाध्यक्ष देव कुमार यादव सचिव रामखिलावन यादव कोषाध्यक्ष धन्नूयादव का चयन पंचो ने वोट देकर किया। मतदान प्रकिया मे चुनाव अधिकारी राकेश यादव गोकुल यादव रामनारायण यादव शामिल थे। चयनित यादव समाज के पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरधारी यादव ने कहा कि हमे यादव समाज के संगठन को और भी यादव समाज के साथ सामंजस्य बनाकर पूरे छत्तीसगढ मे एकता स्थापित करनी होगी 25 लाख की यादवो की संख्या वाला यादव समाज को याचक नही अधिकारी बनना चाहिए। श्री यादव ने कहा कि जो जीता है वह अहंकार न करे जो हारा वह दूखी न हो यह सामाजिक दायित्व है जो सामुदायिक राय से मिलता है । विदित हो देशहा यादव समाज के लिए तीन छेत्र चाम्पा, महुदा, खिसोरा, बनाए गए है जिसमे 72 पंच शामिल है जिन्होने अपने मताधिकार का उपयोग कर सामाजिक अध्यक्ष व पदाधिकारियो का चयन किया। यादव समाज महासम्मेलन का संचालन द्वारका यादव खिसोरा पार अध्यक्ष व आभार रामनारायण यादव ने किया। आयोजन को सफल बनाने मे सरोज यादव साधराम यादव मोहन यादव रामगोपाल यादव होरी लाल यादव ओमकार यादव शोभाराम यादव शिवचरण यादव निर्मल यादव राजेश यादव पवन यादव विनोद यादव विरेन्द्र यादव पुनाराम यादव रामेश्वर यादव झब्बू यादव तोजराम यादव संतोष यादव कन्हैया यादव मंगलू यादव सुरेश यादव सरजूयादव सोनू यादव शिवा यादव गणेश यादव शिव यादव टिकम यादव लछमी यादव मन्तोष यादव लखन यादव दिनेश यादव गोपेश्वर यादव अजय यादव तुलेश यादव मनोज यादव जगदीश यादव राजकुमार यादव कमल यादव आदि भारी संख्या मे यादव समाज स्वजातीयगण उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

Related Articles