छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

राजा बुध तो मंत्री शुक्र के साथ कई दुर्लभ संयोग के साथ प्रारम्भ होगा नवरात्रि – पं द्विवेदी …

चांपा। हिन्दू धर्म में चैत्र नवरात्रि का एक विशेष महत्व है शारदीय नवरात्रि के बाद चैत्र नवरात्रि का पर्व सभी सनातनियों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है परंतु इस बार चैत्र नवरात्रि की तारीख़ को लेकर लोग उलझे हुवे है पंडित अतुल कृष्ण द्विवेदी के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 22 मार्च से प्रारंभ होकर 30 मार्च नवमी तक रहेगी इस बार पूरे नौ दिन माता के सेवा की जाएगी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

पं द्विवेदी के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि पर मां भगवती नाव पर सवार होकर आ रही है। इसे देवी दुर्गा का शुभ वाहन माना जाता है. कहते हैं जब पृथ्वी पर माता नाव की सवारी कर आती हैं तो भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है. नौ दिन में किए हर काम में सफलता मिलती है।
नवरात्रि में मां दुर्गा 9 दिन तक अपने भक्तों के बीच रहती हैं. इस दौरान जो देवी की सच्चे मन से भक्ति करता है उसका बेड़ा पार हो जाता है. मान्यता है कि जो साधक नियम का पालन करते हुए 9 दिन तक ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ रोजाना 108 बार जाप करता है। उसे शत्रु और ग्रह बाधा की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।कार्य बिना रुकावट पूरे होते हैं.प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चाम्पा नगर की कुल देवी श्री माँ समलेश्वरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा मंदिर प्रशासन मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करने की पूरी तैयारी करने मे जुटे हुवे है।
प्रतिपदा पर माँ समलेश्वरी के समक्ष चाम्पा जमीदारी के कुँवर भिवेंद्र बहादुर सिंह एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा दिप प्रज्वलित की जाएगी उसके साथ ही श्रीमद्देवीभागवत मूल पाठ और दुर्गासप्तशती का पाठ प्रारम्भ होगा माता के आराधना का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा सप्तमी पूजन दिनाक 28 मार्च को मध्य रात्रि पर माँ को स्वेत बलि निम्बू की माला अर्पित की जाएगी महानवमी श्री राम नवमी पर विगत 70 वर्सो से चली आ रही चैत्र नवरात्रि पर श्रीमद्देवी भागवत का चढ़ोत्तरी के साथ समापन होगा पूरे नौ दिन माता की आरती का समय प्रातः 7.30 में एवं शाम 7 बजे की जाएगी महाअष्टमी पर माता की विशेष महाआरती होगी

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles