छत्तीसगढ़जांजगीर चांपासक्ती

कांग्रेस का विधानसभावार एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कल से, प्रदेश महामंत्री और जिलाध्यक्ष ने ली तैयारी बैठक…

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अविभाजित जांजगीर चांपा जिले के सभी 6 विधानसभाओं में प्रशिक्षण शिविर 18 जून से शुरू होगा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

जिला कांग्रेस प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए तैयारी बैठक 16 जून को जांजगीर चांपा एवं पामगढ़ विधानसभा में प्रदेश महामंत्री व संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी एवं अकलतरा व जैजैपुर विधानसभा की बैठक जिला अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में हुई। प्रशिक्षण शिविर 18 जून शनिवार को जांजगीर चांपा एवं पामगढ़ विधानसभा और 19 जून को अकलतरा एवं जैजैपुर विधानसभा में होगा। तैयारी बैठक में शिविर के लिए स्थल चयन किया गया। जांजगीर चांपा विधानसभा का प्रशिक्षण शिविर शारदा मंगलम जांजगीर में होगा। पामगढ़ विधानसभा का प्रशिक्षण शिविर सद्भावना भवन पामगढ़, अकलतरा विधानसभा का प्रशिक्षण शिविर स्थानीय यज्ञेश सिंह भवन, जैजैपुर विधानसभा का प्रशिक्षण शिविर स्थानीय सद्भावना भवन में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होगा। शिविर में कांग्रेस पदाधिकारियों को बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया का बेहतर उपयोग करते हुए विपक्षी पार्टियों के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को कैसे बेनकाब करें और अपनी बात पुख्ता तौर पर कैसे प्रस्तुत किया जा सकता है। इन विषयों पर प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षित पदाधिकारी विभिन्न सत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। दोपहर भोजन अवकाश के बाद अभिव्यक्ति प्रस्तुति एवं परिणाम विश्लेषण, छत्तीसगढ़ की जनकल्याणकारी योजनाएं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आजादी से लेकर आधुनिक भारत निर्माण में योगदान को कार्यकर्ता प्रोजेक्टर के माध्यम से जान सकेंगे।प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्राप्त पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा के ब्लाक एवं नगर अंतर्गत बूथ कमेटियों के सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे। इसके लिए सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षदगण, एल्डरमैन, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, निगम मंडल आयोग के सदस्य, अध्यक्ष उपाध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, पूर्व विधायक एवं संभावित दावेदारों सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पंचायती राज संगठन, व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं जोन मंडल अध्यक्ष, सेक्टर सेक्टर प्रभारियों की सहभागीता सुनिश्चित की जा रही है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles