छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

निरंकारी क्षेत्रीय संत समागम का हुआ भव्य आयोजन, अंचल के श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

जांजगीर चांपा। सदगुरु माता सुदीक्षा दी महाराज के कृपा पात्र ब्रह्म ज्ञानी संत निर्मल वर्मा उत्तराखंड के पावन सानिध्य में ग्राम पचेड़ा में संपन्न हुआ। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं गुरु के दर्शन से भक्ति का मार्ग मिलता है। इस समागम में विशेष रुप से संत निरंकारी मण्डल के जोनल इंचार्ज श्याम सुंदर उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

साथ ही कोरबा बिलासपुर जैजैपुर खामियां बाराद्वार रायगढ़ कासडोल अकलतरा नावागढ़ जांजगीर चांपा की साध संगत ने भी सत्संग का लाभ लिया. सत्संग कार्यक्रम में अलग अलग स्थानों से पधारे श्रद्धालुओं द्वारा गुरु के प्रति अपने भाव गीत व विचारों के माध्यम से प्रकट किए गए! ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की गई उनका कहना था कि ग्राम पचेड़ा में इसके पहले इतना बड़ा आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया था ! सत्संग का कार्यक्रम के पश्चात लंगर प्रसाद की व्यवस्था की गई थी जिसमे तकरीबन 800 से अधिक श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण किया ! संत निरंकारी मण्डल द्वारा पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यों मे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं
जिसमे स्वछता अभियान , वृक्षारोपण , रक्तदान शिविरों का आयोजन शामिल है। जहां एक ओर मानव को मानव से जोड़ने के प्रयास ब्रह्मज्ञान द्वारा संत निरंकारी मण्डल करता आ रहा है वहीं ब्रांच जांजगीर द्वारा भी अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रों में सत्संग व जन कल्याणकारी कार्यों का आयोजन साध संगत के सहयोगी से लगातार किया जाता है ! शुक्रवार को आयोजित इस क्षेत्रीय संत समागम के प्रयास से पचेड़ा ग्राम मे काफ़ी उत्साह देखा गया जहाँ अनेकों भक्तों व श्रद्धांलुओं ने ब्रह्मज्ञान प्राप्त किया गया ! ब्रांच जांजगीर के संत निरंकारी मंडल के मुखी श्री परसराम बजाज द्वारा आये सभी महात्माओं का आभार व्यक्त किया गया एवं पूर्ण इकाई का धन्यवाद किया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles