छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप का लगातार चल रहा जनसंपर्क,सुबह से रात तक कई गांवों का कर रहे भ्रमण …

जांजगीर-चांपा। विधानसभा चुनाव अब पूरे शबाब पर है। सभी दलों के प्रत्याशी दिन रात एक करते हुए प्रचार अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। जांजगीर चांपा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप लगातार विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं तो वहीं लोगों की राज्य सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech
IMG 20231107 191441 Console Corptech

विधानसभा चुनाव 2018 के बाद इस बार भी ठीक दिवाली के समय ही चुनाव हो रहा है। इसके बावजूद चुनाव पूरे शबाब पर है। कांग्रेस ने पहली बार जांजगीर चांपा सीट से व्यास कश्यप पर दांव खेला है। टिकट तय होने के बाद से व्यास कश्यप लगातार क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर लोगों से आशीर्वाद ले रहे हैं। व्यास कश्यप लोगों को राज्य सरकार की उपलब्धि और भाजपा की नाकामी बताकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। इस सीट के भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल और कांग्रेस के व्यास कश्यप के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि इस सीट में बसपा, आम आदमी पार्टी, जोगी कांग्रेस सहित 20 प्रत्याशी मैदान में है, लेकिन यहां प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech
IMG 20231105 143758 Console Corptech

Related Articles