छत्तीसगढ़जांजगीर चांपाराजनीतिक

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रपति देंगी कल स्वच्छता अवार्ड, सीएम विष्णुदेव और डिप्टी सीएम अरूण साव ग्रहण करेंगे अवार्ड …

जांजगीर-चांपा। स्वच्छता में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर परचम फहराया है। पता चला है नई दिल्ली के मंडपम में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण अवार्ड 2023 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ को स्वच्छता अवार्ड प्रदान करेंगी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

छत्तीसगढ़ के लिए कल का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। स्वच्छता के मामले में राज्य को कल नेशनल अवार्ड मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली के मंडपम में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रात दिल्ली रवाना हो रहे हैं। डिप्टी सीएम अरूण साव भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। साव के पास नगरीय प्रशासन विभाग है। इस नाते उनका पहले से दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। आज मुख्यमंत्री का भी दिल्ली जाने का प्रोग्राम बन गया। चूकि स्वच्छता का राज्य पुरस्कार मिलने वाला है, इसलिए मुख्यमंत्री की मौजूदगी वहां अहम समझी जा रही है। सीएम के साथ उनके सिकरेट्री एस बसव राजू दिल्ली जा रहे हैं। राजू के पास नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव का भी दायित्व है। सीएम आज शाम को मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट की बैठक के बाद नियमित विमान से दिल्‍ली रवाना होंगे।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles