छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पोषण अभियान अंतर्गत 20 मार्च से 03 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का किया जा रहा आयोजन…

जांजगीर-चांपा। कुपोषण एवं एनीमिया के स्तर में कमी लाने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से पोषण अभियान का संचालन किया जा रहा है। व्यक्तिगत एवं समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित व्यवहार परिवर्तन पोषण अभियान एक मुख्य उद्देश्य है। उक्त उद्देश्य के अनुश्रवण हेतु जनआंदोलन गतिविधि अंतर्गत प्रतिवर्ष विभिन्न विभागों के साथ समन्वय करते हुए पोषण पखवाड़ा का आयोजन मार्च एवं अप्रैल में किया जाता है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार इस वर्ष भी 20 मार्च से 03 अप्रैल 2023 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजन अंतर्गत आज जिले में परियोजना, सेक्टर तथा आँगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर साइकिल रैली निकालकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया गया है। पूरक पोषण आहार कार्यक्रम अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्मय से मिलेट्स आधारित व्यंजन प्रदाय किया जा रहा है। इस वर्ष पोषण पखवाड़ा आयोजन अंतर्गत मिलेट्स संबंधी पौष्टिक लाभ हेतु जनजागरूकता लाया जाना है। स्वस्थ्य बालक बालिका स्पर्धा का आयोजन करते हुए लक्षित बच्चों के ऊचाई एवं वजन मापन को प्राथमिकता देना है तथा आंगनबाड़ी के प्रति जनसमुदाय को जागरूक करना है। पोषण पखवाड़ा 2023 के दौरान मुख्य रूप से निम्नानुसार थीम पर गतिविधियों आयोजित की जानी है। पोषण कल्याण के लिए श्री अन्न/मिलेट्स का प्रचार-प्रसार और लोकप्रियता। स्वस्थ बालक/बालिका स्पर्धा। आंगनबाड़ी केन्द्र संबंधित प्रचार-प्रसार किया जाना है। पोषण पखवाड़ा 2023 अंतर्गत 20 मार्च से 03 अप्रैल 2023 तक प्रतिदिन आयोजित किए जाने वाली गतिविधि कैलेण्डर एवं सहयोगी विभागों के कार्यदायत्वि प्रदाय किया गया है। पोषण पखवाड़ा के प्रभावी सुचारू एवं परिणाममूलक आयोजन एवं गतिविधियों के आयोजन में सम्मानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधि, सहयोगी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी, महिला स्व सहायता समूहों, महिला मण्डली, नेहरू युवा केन्द्रों, राष्ट्रीय केडिट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किया जाना है। जिला स्तर पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर पोषण पखवाड़ा 2023 का प्रभावी आयोजन किया जाना है।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles