Uncategorized

छग में गर्मी से अब तक 6 कि मौत, सबसे ज्यादा गर्मी किस जिले में …

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज भी कई इलाके लू की चपेट में हैं। नौतपा के 7वें दिन यानी शुक्रवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों मेंहीटर्वेव का असर शाम ढलने के बाद भी दिखाई दे रहा। इस दौरान बिलासपुर में 2 और जांजगीर-चांपा में एक भिखारी की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में गर्मी से मरने वालों का आंकड़ा 6 पर पहुंच गया है।

प्रदेश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बिलासपुर में 46.8 और रायपुर में 46.4 डिग्री पारा रहा। इससे पहले गुरुवार को रायपुर का तापमान 46.8 डिग्री था, जो कि एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा।वही दंतेवाड़ा में शाम को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई।जिसका असर कई जिलों में हवा चलने लगा है।जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। मौसम विज्ञानी डॉ.गायत्री वाणी कांचिभ ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। शाम और रात में तेज अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है।

Related Articles