Uncategorized

सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा,डिवाइडर से जा टकराई ट्रक…

बिलासपुर।घटना आज की है जहां एक बड़ा हादसा टल गया। गैस सिलेंडर से लदा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक के पलटने से सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। वहीं हादसे में ड्राइवर को भी चोट आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्थित करने में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर से बिलासपुर गैस गोदाम जा रहा सिलेंडर से भरा ट्रक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जेपी वर्मा कॉलेज के सामने पलट गया। जैसे ही ट्रक कॉलेज के पास पहुंचा, अचानक डिवाइडर से टकराकर पलट गया और भरे हुए सिलेंडर बाहर फेंका गए। हादसा तड़के हुआ, और सड़क पर भीड़ भी नहीं थी, इसके चलते बड़ी अनहोनी टल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और क्रेन की मदद से गाड़ी को हटाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles