Uncategorized

महिला को नशीली पदार्थ पिलाकर किया दैहिक शोषण, जेल दाखिल …

img 20240906 wa01005291340153668337798 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। 20 मार्च को रात्रि में पीड़िता अपने घर पर अकेली थी तभी आरोपी सत्यम खरे व उसके दोस्त निखिल कुमार कोसले द्वारा पीडिता के घर जाकर उसको नशीली पदार्थ पिलाकर आरोपी सत्यम खरे द्वारा दैहिक शोषण किया और घटना के समय उसके साथी निखिल कुमार कोसले द्वारा घटना का विडियो फोटो बना रहा था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 376,328,34 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से टीम गठित किया गया था।प्रकरण के आरोपीगण घटना घटित कर फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसे मुखबीर के सूचना के आधार पर ग्राम पीपरसत्ती से आरोपी सत्यम खरे उम्र 24 वर्ष ग्राम पीपरसत्ती थाना अकलतरा व निखील कुमार कोशले उम्र 19 वर्ष ग्राम पीपरसत्ती थाना अकलतरा को पकड़ा गया जिसको हिरासत मे लेकर घटना के संबध मे पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किया गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकात पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि बी.पी.खाण्डेकर, राजेंद्र क्षत्रिय, प्र.आर. शरीफुददीन खान, म.प्र.आर. अनिता पाटले आरक्षक शेषनारायण साहू, बसंत कुमार साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles