पूर्व माध्यमिक शाला आमानारा में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, पुरस्कार पाकर खिले चेहरे …






जांजगीर-चांपा। नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आमानारा (हरदी) में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्षभर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संस्था के संरक्षक राजशेखर सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुआ। विद्यालय के प्रधान पाठक संतोष तिवारी एवं शिक्षक नरेन्द्र राठौर के मार्गदर्शन में संपन्न इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, एकल प्रतियोगिताएं, विज्ञान मॉडल, पेंटिंग, रंगोली, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में प्रमुख रूप से अभिषेक, अनुराग, रूपेश, नैतिक, विशाल, मयंक, नितेश, खुशबू, नेहा, पूजा, सबिना, पिंकी, चांदनी, अंजली, चिंकी, गीतांजली, मिनाक्षी, रूबी, कविता, कनिका, हर्षिता, नंदनी, वसुंधरा, जागृति, श्वेता, मंजू, बिंदु सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर उत्साह से भर गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकगण संतोष तिवारी, नरेन्द्र राठौर, आलोक गढ़ेवाल, श्रीमती सीता गढ़ेवाल, राजकुमार, शत्रुहन, लता कश्यप सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










