Uncategorized

कोसमंदा में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन अगले माह, ग्रामवासी के सहयोग से होगा भागवत …

img 20241101 wa00301881474868905101642 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में किशोरी छाया दुबे के सानिध्य में अगले माह से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें 22 से 29 दिसंबर तक कोरबा जिला के ग्राम बंधवा भाटा में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा। इसी तरह 3 से 12 जनवरी तक कसडोल में सेल बलौदा बाजार नवयुवक समिति द्वारा श्रीमद देवी भागवत का आयोजन किया जाएगा। जांजगीर चांपा में 16 से 23 जनवरी तक ग्राम कोसमंदा में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech
img 20241101 wa00288523536997779350906 Console Corptech

चांपा से लगे ग्राम कोसमंदा में 16 जनवरी को कलश यात्रा, वेदीपूजन व गोकर्ण कथा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ होगा। 17 जनवरी को कपिलदेव अवतार, सती चरित्र, धु्रव चरित्र व परीक्षित जन्म होगा। 18 जनवरी को जड़भरत चरित्र, अजामिल कथा, प्रहलाद चरित्र कथा का वर्णन किया जाएगा। 19 जनवरी को गजेन्द्र मोक्ष, समुंद्र मंथन, वामन अवतार, राम व कृष्ण जन्म कथा का सचित्र वर्णन होगा। 20 जनवरी को श्री कृष्ण बाल लीला व गोवर्धन लीला का चित्रण किया जाएगा। 21 जनवरी को महारास,, रूक्मणि विवाह, 22 जनवरी को ष्यामन्तकमणी कथा, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, चढ़ोत्री एवं 23 जनवरी को तुलसी वर्षा, हवन, सहस्त्रधारा, पूर्णाहुति, ब्राह्मण भोज के साथ भागवत का समापन होगा। कथा का समय सुबह 9 से 12 बजे तक तथा दोपहर 3.30 से हरि कृपा तक कथा का वाचन किया जाएगा। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कोसमंदावासी कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

Related Articles