Uncategorized

श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास शास्त्री के द्वारा अभिमन्यु एवं परीक्षित जन्म प्रसंग पर व्यासपीठ से प्रेरणादायक प्रवचन …

img 20241209 wa000046232902022549987 Console Corptech

चांपा। आज राजापारा चांपा स्थित एडवोकेट शिवकुमार तिवारी के निज निवास पर सर्व पितृ मोक्षार्थ निमित्त आयोजित श्रीमद्भागवत कथा पुराण में गौरव ग्राम सिवनी, जांजगीर-चांपा से पधारे विद्वान कथा वाचक पं. अंशुमान मिश्रा शास्त्री ने व्यासपीठ से अपने संस्कृत श्लोक एवं प्रेरणादायक प्रवचन द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

अपने प्रवचन के दौरान शास्त्री ने महाभारत के प्रसिद्ध अभिमन्यु प्रसंग का उल्लेख किया। उन्होंने अभिमन्यु की वीरता, चक्रव्यूह में उसके अद्भुत कौशल, और उसके संघर्ष को विस्तार से समझाया। उन्होंने भगवान द्वारा चन्द्रमा दिये गये वचन के कारण अभिमन्यु को चक्रव्यूह से नही बचा पाने के कारण को विस्तार से बताया।इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस बनाए रखना व्यक्ति की सबसे बड़ी शक्ति है।इसके साथ ही शास्त्री जी ने राजा परीक्षित जन्म वृतांत का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे परीक्षित का जन्म और उनका भागवत से जुड़ाव जीवन में धर्म, अध्यात्म और समर्पण का महत्व समझाता है। इन प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने भक्तों को जीवन के गूढ़ रहस्यों और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा का संदेश दिया

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

आज श्रीमद्भागवत कथा अवसर पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत,पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, निज सहायक बंटी धंनजल, नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,सुनील साधवानी, किशन सोनी,नागेन्द्र गुप्ता,गुलशन सोनी, पंकज शुक्ला,बट्टू देवांगन, गोविंद देवांगन, प्रदीप कुमार सोनी, निराला साहित्य मंडल के संरक्षक पं हरिहर प्रसाद तिवारी, डॉ रविन्द्र द्विवेदी, शशिभूषण सोनी,भुवनेश्वर देवांगन,रामकिशोर शुक्ला,आयोजक श्रीमती शशिकला पं शिवकुमार तिवारी, परायणकर्ता पं पवन तिवारी,मुख्य यजमान श्री मती दिशा अजय तिवारी, श्रीमती स्वाति जय तिवारी, श्रीमती जया विजय तिवारी, एड. श्रीमती रीतू लक्ष्मी नारायण तिवारी, समृद्धि तिवारी , संपदा तिवारी, आयुष्मान, अक्षय,कृषांगी समस्त तिवारी परिवार, रिश्तेदार सगे संबंधियों सहित राजापारा के निवासीजन भारी संख्या में उपस्थित थे। कथा व्यास शास्त्री जी के प्रवचन से कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालु जन,श्रोतागण अत्यंत प्रभावित हुए।

Related Articles