Uncategorized

कामेश्वर धैर्य बना रहा त्रिकोणीय मुकाबला,नामांकन किया दाखिल …

img 20250127 wa00419085272887914890191 Console Corptech

चांपा। नगरपालिका के पार्षद कामेश्वर धैर्य ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर अध्यक्ष चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोंककर कामेश्वर धैर्य ने सभी को चौका दिया है। पूर्व विधायक नारायण चंदेल के करीबी माने जाने वाले कामेश्वर धैर्य का नाम लोकसभा चुनाव में दावेदारों की सूची में शामिल था। कामेश्वर धैर्य के अध्यक्ष के लिए मैदान में उतरने से सबसे बड़ा नुकसान भाजपा को होते दिख रहा है। क्योंकि कहा जा रहा है कि वो स्वयं भाजपा से नाराज होकर बतौर निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है। ऐसे में भाजपा का समीकरण बिगड़ सकता है। हालांकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज 28 जनवरी को है। इस बीच यदि कामेश्वर धैर्य को भाजपा यदि मनाने में कामयाब हो गई तो समीकरण कुछ अलग होगा। लेकिन अभी के हालात में अध्यक्ष पद का मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles