Uncategorized

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को भाजपा ने थमाया शो-कॉज नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब …

img 20250310 wa00033408410958511965086 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ भाजपा में एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। पार्टी ने प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोरबा नगर निगम सभापति चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी की हार और बागी उम्मीदवार की जीत के बाद यह कार्रवाई की गई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

गौरतलब है कि कोरबा में भाजपा प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को पराजित कर भाजपा से बागी हुए नूतन सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। इस अप्रत्याशित नतीजे के बाद पार्टी ने नूतन सिंह ठाकुर को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को भी नोटिस भेजा गया है।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
whatsapp image 2025 03 10 at 202412722993603768936 Console Corptech

मीडिया बयान बना वजह – शो-कॉज नोटिस में लखनलाल देवांगन के एक बयान को अनुशासनहीनता माना गया है। पार्टी का कहना है कि सभापति चुनाव के बाद मीडिया में दिया गया मंत्री का बयान अनुशासन भंग करने के दायरे में आता है। पार्टी ने उनसे 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

भाजपा के इस कड़े रुख से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी अनुशासनहीनता पर किसी भी स्तर पर समझौता करने के मूड में नहीं है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मंत्री देवांगन अपने जवाब में क्या सफाई देते हैं और पार्टी इस पर आगे क्या फैसला लेती है।

Related Articles