Uncategorized

होली पर्व पर जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की कड़ी नजर …

img 20250312 wa00697751447970454083701 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। होली पर्व के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप को संपूर्ण व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती कर सघन पेट्रोलिंग और निगरानी की व्यवस्था की गई है ताकि होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

पुलिस बल की व्यापक तैनातीहोली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 05 उप पुलिस अधीक्षक, 12 निरीक्षक, 10 उप निरीक्षक, 34 सहायक उप निरीक्षक, 48 प्रधान आरक्षक और 191 आरक्षक/महिला आरक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में 55 फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
img 20250312 wa00727506435888925074247 Console Corptech

23 पेट्रोलिंग पार्टियां और 25 चीता स्क्वायड तैयारसुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले भर में 23 पेट्रोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं, जो प्रमुख मार्गों, गली-मोहल्लों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगी। इसके अलावा, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए 25 चीता स्क्वायड भी तैनात किए गए हैं, जो हुड़दंग करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेंगे।

महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम गठितहोली के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल की विशेष टीम भी बनाई गई है। यह टीम भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त करेगी और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

कड़े निर्देश और सख्त कार्रवाई की चेतावनी
जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि

  • जबरन रंग लगाने, चंदा वसूलने या किसी भी प्रकार की अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
  • नशे में वाहन चलाने, मुखौटा पहनकर हुड़दंग मचाने और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • डीजे बजाने और अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ भी सख्ती बरती जाएगी।

होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील
पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि होली के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी के ऊपर जबरदस्ती रंग न डालें, नशापान से बचें और महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता न करें। हानिकारक रंगों, ग्रीस और मैला के उपयोग से बचें।

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस तैयारी से जिले में होली के पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की उम्मीद है।

Related Articles