Uncategorized

तायक्वाडो में प्रतिष्ठा गोस्वामी ने जीता स्वर्ण पदक,जिले का किया नाम रोशन…

img 20240710 wa00092993216819043523310 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। रायपुर केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिता तायक्वाडो महिला जूनियर 58 किलोग्राम में जांजगीर चांपा जिले की निवासी कु. प्रतिष्ठा गोस्वामी ने दो प्रतिभागियों को नाक आउट कर जीता स्वर्ण पदक।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

मिलीं जानकारी अनुसार, रायपुर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिता तायक्वाडो खेल का आयोजन किया गया था। जिसमे कुमारी प्रतिष्ठा गोस्वामी द्वारा 58 किलोग्राम जूनियर महिला वर्ग में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए सुकमा एवं भिलाई रीजन की प्रतियोगी को नॉक ऑउट करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस स्वर्ण पदक से उनका चयन आगामी केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। गौरतलब है की इसके पहले भी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अद्भुत प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा कर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया है। वही हाल में हुए राष्ट्रीय तायक्वोंडो चैंपियनशिप उज्जैन में आयोजित थी,जिसमे 58 किलोग्राम जूनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया था। बालिका द्वारा अपनी खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के गौरव को बढ़ाया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

कु. प्रतिष्ठा गोस्वामी ने अपने माता पिता और गुरुजनों को इसका श्रेया दिया है। उन्होंने कहा कि हमेशा से खेल के प्रति माता पिता ने उत्साह बढ़ाया। बतादे की माता वर्षा गोस्वामी राजस्व विभाग की आर आई चांपा में पदस्थ है वे भी इंटरनेशनल प्लेयर रह चुकी है कई सारे पदक अपने नाम किया है।

Related Articles