छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

देवरी पिकनिक स्पॉट में लापता दूसरे बच्चे का आज शव मिला …

जांजगीर-चाम्पा। बलौदा ब्लॉक के ग्राम देवरी के हसदेव नदी पिकनिक स्पॉट में पानी में बहकर लापता हुए दो किशोर बच्चों में से अन्य किशोर दिव्यांश कटकवार का शव आज सुबह 7 बजे प्राप्त कर ली गई। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश और नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन तहसीलदार के साथ जहाँ घटनास्थल पर रेस्क्यु में मदद कर रही थी।वहीं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित पुलिस और नगर सेना के साथ एसडीआरएफ भी खोजबीन में लगे हुए थे। इस संबंध में कोरबा के अधिकारियों से बात कर दर्री डेम से पानी नहीं छोड़ने की भी बात की गई थी, वहीं विद्युत विभाग द्वारा रेस्क्यु के लिए आसपास विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की गई। मत्स्य विभाग द्वारा एक बड़ा जाल भी उपलब्ध कराया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर एनडीआरएफ को भी सूचना देकर बुलाया गया था। रात्रि में ही एनडीआरएफ की टीम भी पहुँच गयी थी, लेकिन उनकी आवश्यकता नहीं हुई। देवरी का यह पिकनिक स्पॉट चट्टानों से फैले होने और गुफानुमा होने की वजह से रेस्क्यु दल को काम करना बहुत आसान नहीं था। आज लापता किशोर का शव मिलने के पश्चात तत्काल पोस्टमार्टम के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कर बलौदा रवाना किया गया। किशोर प्रांजल देवांगन का शव कल ही प्राप्त कर लिया गया था।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles