Uncategorized

चांपा चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी गठित, संतोष जब्बल बने उपाध्यक्ष …

img 20250807 wa0004713137209750170915 Console Corptech

चांपा। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी की अनुशंसा पर चांपा इकाई के अध्यक्ष सुनील सोनी ने नगर में चैंबर की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इस कार्यकारिणी में शहर के सक्रिय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी संतोष जब्बल को चांपा इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संतोष जब्बल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष और पूर्व पार्षद रह चुके हैं। वे पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें चैंबर में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस नियुक्ति के बाद नगर के व्यापारी वर्ग और समाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है। सभी ने संतोष जब्बल को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में चांपा चेंबर ऑफ कॉमर्स नई ऊंचाइयों को छुएगा और व्यापारी हितों की आवाज को और प्रभावशाली ढंग से रखा जाएगा।

Related Articles