छत्तीसगढ़

ज्वेलरीशॉप में चोरी करते दो महिलाएं पकड़ी गई …

जांजगीर-चांपा। बलौदा के बस स्टैंड के पास स्थित प्रशांत ज्वेलर्स में रविवार को दो महिलाएं ज्वेलरी लेने के फिराक में चोरी कर रहीं थीं और रंगे हाथ पकड़ी गईं। पुलिस दोनों महिलाओं को हिरासम में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार नहीं किया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

बलौदा पुलिस के अनुसार बस स्टैंड के पास प्रशांत ज्वेलर्स में रविवार को दो महिलाएं सोने चांदी के जेवर लेने पहुंची। उनकी गतिविधि संदिग्ध थी। इसे भलिभांति ज्वेलर्स भी भांप रहा था। दोनों महिलाएं पुनीता चौहान व माया चौहान जो घुटकू बिलासपुर जिले के हैं। दोनों ने ज्वेलरी शॉप संचालक से कहा कि हमें पायल व बछिया दिखाओ। दुकान संचालक ने दोनों को बाकायदा जेवर दिखाए। लेकिन दोनों महिलाओं ने जेवर नहीं खरीदे और चलते बने। बाद में जब संचालक को उनके स्टॉक में दो जोड़ी पायल व दो जोड़ी बिछिया कम लगा तो उसने डायल 112को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने दोनों महिलाओं को नगर में ही पकड़ लिया। दोनों महिलाओं को बलौदा पुलिस के हवाले किया गया। उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से दो जोड़ी पायल व दो जोड़ी बिछिया बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं पुनीता चौहान व माया चौहान को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles