Uncategorized

छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, 24 को विधानसभा का घेराव …

🔴 प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी दल का आरोप है कि सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में अपराधियों के बेकाबू होने और राज्य में क्राइम बढ़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रस सरकार पर हमलावर हो रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था के लगातार बिगड़ने का आरोप लगाया है। इसे लेकर पार्टी ने आक्रामक रूप अख्तियार किया है।

कांग्रेस करेगी आंदोलन- कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह की ओर से जारी किए गए लेटर में विधानसभा का घेराव करने की घोषणा पार्टी की ओर से की गई है। कांग्रेस 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस प्रदेश सरकार को कठघटे में खड़ा कर आक्रामक रूप अख्तियार कर रही है।

Related Articles