छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जिला प्रशासन की मुहिम पैरादान महोत्सव में मिला अच्छा प्रतिसाद, किसानों ने किया 99 हजार 55 क्विंटल पैरादान …

जांजगीर-चांपाकलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल के मार्गदर्शन में पैरादान महोत्सव का दूसरा चरण 26 से 30 दिसम्बर तक चलाया गया।जिला प्रशासन द्वारा किसानों को प्रेरित करते हुए चलाई गई मुहिम का हिस्सा बनते हुए गोठानों में किसानों ने 99 हजार 55 क्विंटल पैरादान किया।जिला पंचायत सीईओ डॉ. पटेल ने बताया कि पहले एवं दूसरे चरण में पैरादान महोत्सव चलाया गया।जिसमें जिले में 99 हजार 55 क्विंटल पैरादान किसानों ने गोठानों में जाकर किया। पैरादान अब जांजगीर-चांपा जिले में महादान बन रहा हैधीरे-धीरे किसानों ने गांव में पहुंचे अधिकारी, कर्मचारियों की पैरादान को लेकर की जा रही अपील को आत्मसात किया है।इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा खेतों में पराली नहीं जलाने को लेकर लगातार जानकारी दी जा रही है तथा पैरा जलाते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

जनपद पंचायतवार अब तक हुआ पैरादानजिला पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद पंचायत अंकलतरा अंतर्गत 18958.16 क्विंटल, जनपद पंचायत नवागढ अंतर्गत 18697.05 क्विंटल, जनपद पंचायत पामगढ़ अंतर्गत 19961.52 क्विंटल, जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत 22222 क्विंटल और जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत 19216.85 क्विंटल पैरादान गौठानों में किया जा चुका है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles