छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा ग्राम धाराशिव (खोखरा) से 26 जनवरी को शुभारंभ की जाएगीः पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन…

जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनेली में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा को सफल बनाने के संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर ग्रामीण के अंतर्गत सभी ग्रामों में 26 जनवरी 2023 से प्रारंभ करने के संबंध में बैठक रखी गई थी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर ग्रामीण के हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा प्रभारी पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 08 वर्षों से केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ हैं और इनके राज में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

किसानों को किये गये वायदे खोखले साबित हो रहे हैं। देष में भा.ज.पा. के राज में जात-पात और धर्म के नाम पर डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं को ई.डी. सी.बी.आई. और इनकम टैक्स के माध्यम से डराया- धमकाया जा रहा है। केन्द्र सरकार की नाकामियों पर चर्चा के लिए संसद में भी विपक्ष की आवाज दबा दी जाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज में लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ केन्द्र के इशारे पर नाच रहा है। पूरे देश में भय का आतंक और डर व्याप्त है। भा.ज.पा. की जन-विरोधी नीतियों के विरूद्ध हमारे नेता राहुल गांधी जनता को जागरूक करने सड़क पर उतर चुके हैं और 07 सितम्बर 2022 से लगभग 150 दिनों की 3570 कि.मी. की भारत जोड़ो पदयात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक कर रहे हैं और इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी, ऑल इंडिया स्तर पर प्रत्येक विकासखण्ड के प्रत्येक गांव में 26 जनवरी 2023 से हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा प्रारंभ कर रही है। हम सब कांग्रेसजनों की यह जवाबदारी है कि संगठन के निर्देश का पालन करते हुए, हमारे सभी युवा साथियों, माताओं-बहनों, बुड़े बुजुर्गों, सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

आगे हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा प्रभारी पूर्व विधायक देवांगन ने कहा कि 26 जनवरी 2023 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर ग्रामीण के ग्राम धाराशिव (खो.) से हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा दोपहर 02ः00 बजे से प्रारंभ होगी और निरंतर चलते हुए प्रत्येक गांव को कव्हर करेगी। इस दौरान केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन-विरोधी नीतियों एवं छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों, मजदूरों, माताओं-बहनों और युवाओं के हित में संचालित किये जा रहे जन-कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम के सह प्रभारी पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ.गोपाल साहू, शैल मिश्रा, घनश्याम कश्यप पूर्व जनपद सदस्य, दिनेश पाण्डेय और जनपद सदस्य अनिल साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर ग्रामीण के अध्यक्ष चिंताराम राठौर और आभार प्रदर्शन वरिष्ठ कांग्रेसी शिव कुमार कश्यप ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अनेक ग्रामों के बूथ अध्यक्ष, मितान क्लब के अध्यक्ष, सरपंच और वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles