Uncategorized

जिले के शालाओं में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षक चयन हेतु आवेदन आमंत्रित …

img 20250907 170302 229391910046620344042 Console Corptech

जांजगीर-चांपा राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा वर्ष 2025-26 में जांजगीर-चांपा जिले के 162 शासकीय हाई, हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु जुडो, कराटे, ताईक्वांडो, किंक बाक्सिंग, मार्शल आर्ट विद्याओं में दक्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षणों से 24 नवम्बर 2025 सायं 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण की अवधि 30 दिवस निर्धारित है, जिसमें प्रतिदिन 30 मिनट प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण के लिए प्रति विद्यालय राशि 5 हजार रूपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक एवं पात्र प्रशिक्षक, खिलाडी मान्यता प्राप्त संस्था का प्रमाण पत्र सहित निर्धारित प्रपत्र में संपूर्ण जानकारी सहित स्वयं अथवा उचित माध्यम से जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा (माध्यमिक) जिला जांजगीर-चांपा में आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समयावधि पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। अभ्यर्थी आवेदन का प्रारूप या अन्य जानकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा जिले के पोर्टल http://janjgir-champa.gov.in पर देख सकते है।

Related Articles