Uncategorized

चांपा से बड़ी कार्रवाई: शराब पीने के विवाद में हत्या करने वाले 6 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार …

img 20251116 wa00401504995936224127491 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र के घोघरा नाला में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या करने वाले छह आरोपियों को चांपा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में धर-दबोचा। सभी आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस की तत्परता और घेराबंदी के चलते अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

शराब पीने के दौरान गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, हत्या तक पहुंचा मामला – प्रार्थी प्रमोद कुर्रे की रिपोर्ट के अनुसार घटना 15 नवंबर की रात करीब 8 बजे की है। बताया गया कि सागर कर्ष और उसके साथी घोघरा नाला में रवि चतुर्वेदानी की दुकान के पास शराब पी रहे थे। इसी दौरान रोहित महंत ने सागर को गाली-गलौज किया, जिससे दोनों के बीच झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर रोहित वहां से चला गया।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

कुछ देर बाद रात करीब 9:30 बजे रोहित महंत फिर से नदी किनारे मुक्तिधाम के पास पहुंचा, जहां सागर अपने दोस्तों नागेश्वर नायडू, अश्वनी कुमार सतनामी, विजय श्रीवास, विनय कुर्रे और आकाश उर्फ अज्जू साहू के साथ बैठा था। रोहित ने पुनः गाली-गलौज शुरू की, जिसके बाद विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया।

एक राय होकर की हत्या – बार-बार गाली देने से नाराज सागर कर्ष और उसके साथियों ने मिलकर रोहित पर हमला कर दिया। आरोप है कि नागेश्वर, अश्वनी, विजय, विनय और आकाश ने रोहित के हाथ-पैर पकड़ लिए और सागर कर्ष ने डंडे से उसके सिर पर घातक प्रहार किया। रोहित के गिर जाने पर आरोपियों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

एसपी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई, सभी आरोपी गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा एसडीओपी यदुमणी सिदार को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर चांपा थाना प्रभारी जे पी गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी छह आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी —

  1. सागर कर्ष (27 वर्ष)
  2. नागेश्वर नायडू (23 वर्ष)
  3. अश्वनी कुमार सतनामी (24 वर्ष)
  4. विजय श्रीवास (25 वर्ष)
  5. विनय कुर्रे (29 वर्ष)
  6. आकाश उर्फ अज्जू साहू (25 वर्ष)
    सभी निवासी घोघरा नाला, चांपा

पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। मुख्य आरोपी सागर कर्ष के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक उपेंद्र मिश्रा, दादूरैया ठाकुर, एएसआई अरुण सिंह, आरक्षक वीरेश सिंह, मुद्रिका दुबे, जय उरांव, शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया और भूपेंद्र गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।

Related Articles