Uncategorized

सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन हॉकी, बालीबाल, हैण्डबाल, कराते, फेसिंग, फुटबाल सहित विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन …

img 20250830 wa00513413954355326687516 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

img 20250830 wa00495806148749348129570 Console Corptech

इसी तारतम्य में आज दूसरे दिन हॉकी, वालीबाल, हैण्डबाल, कराते, फुटबाल, फेसिंग, खेल से संबंधित विषयों पर वाद विवाद व फिटनेस टॉक सहित विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्सावर्धन करते हुए पुरूस्कृत कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान इजी. रवि पांडेय, एसडीएम जांजगीर एवं जिला खेल अधिकारी सुब्रत प्रधान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

img 20250830 wa00502755449271090306678 Console Corptech

31 अगस्त को जिले में होंगे विविध खेल कार्यक्रम का आयोजन –  31 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान से कचहरी चौक, नेताजी चौक लिंक रोड होते हुए वापस शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक सायकल रैली एवं हसदेव पब्लिक स्कूल (लछनपुर) चांपा में अंडर 19 वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

img 20250830 wa00484735176698748709964 Console Corptech

Related Articles