Uncategorized

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर ने किया जिला जेल का निरीक्षण …

img 20251210 wa00262385019314132924809 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। उच्च न्यायालय द्वारा दिए गये निर्देशानुसार बोर्ड आफ विजिटर्स के द्वारा जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा शक्ति सिंह राजपूत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार, अधीक्षक डी.डी. टोडर उप जेल, अधिवक्ता लीगल एट डिफेंस काउंसिल विष्णु प्रसाद अग्रवाल, पैरा लीगल वालेंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 30 at 13.20.49 Console Corptech
img 20251210 wa00251710842458151774485 Console Corptech

 निरीक्षण के दौरान बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था,  बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत सुविधा, टॉयलेट की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, बंदियों की कपड़ा की दशा, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के प्रकरण में आने वाली समस्याओं के संबंध में जायजा लिया गया।

WhatsApp Image 2026 01 22 at 09.43.501 Console Corptech

Related Articles